भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लापता युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला:परिजनों ने हत्या कर...




गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बड़ा नावाटांड आमाघाटा जोरिया के पास शुक्रवार को एक पेड़ से 28 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान आसनबनी-2 निवासी मुबारक अंसारी के पुत्र अकबर अंसारी के रूप में हुई है। अकबर अंसारी 16 जून से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने गोविंदपुर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिनों की तलाश के बाद शुक्रवार को शव मिलने से परिवार में शोक छा गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। शव सड़ा-गला होने के कारण आसपास तेज दुर्गंध फैल गई थी। मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अकबर की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों ने एक नवनिर्मित भवन के मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। अकबर पेशे से टाइल्स लगाने का काम करता था और वह आमाघाटा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद भेज दिया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top