भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

NEET UG 2026 LIVE: बायोमेट्रिक मशीन फेल हुई तो क्या छूट जाएगी...


Last Updated:

NEET UG 2026 Exam Guidelines LIVE: कल यानी 21 जून 2026 को नीट यूजी परीक्षा है. एनटीए ने नीट पेपर लीक को लेकर उड़ रही अफवाहों पर सफाई दी है. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कल कई राज्यों में स्पेशल ट्रेन-फ्री बस चल…और पढ़ें

बायोमेट्रिक मशीन फेल हुई तो क्या छूट जाएगी NEET परीक्षा? समझिए NTA का प्लानZoom

NEET UG 2026 Exam Guidelines: नीट यूजी परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

नई दिल्ली (NEET UG 2026 Exam Guidelines LIVE). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 21 जून को होगी. नीट यूजी पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरी ताकत झोंक दी है. देशभर के 5 हजार से ज्यादा केंद्रों पर करीब 23 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आज (20 जून) मॉक ड्रिल की जाएगी. NTA ने साफ किया है कि इस बार सुरक्षा और चेकिंग के इंतजाम इतने सख्त हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा.

NEET UG 2026 LIVE: रेलवे ने भी दी सहूलियत

नीट यूजी 2026 लाइव: भारतीय रेलवे ने भी नीट परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रूटों पर ‘नीट स्पेशल’ ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिन इलाकों से अभ्यर्थियों को बड़े शहरों में जाना पड़ता है, वहां अतिरिक्त मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें पटरियों पर दौड़ेंगी. रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की मदद के लिए विशेष हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जिससे वे सीधे अपने सेंटर की तरफ बिना भटके निकल सकें.

NEET UG 2026 LIVE: कई राज्यों में मिलेगी फ्री बस सेवा

नीट यूजी 2026 लाइव: परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को आने-जाने की दिक्कतों से बचाने के लिए कई राज्य सरकारों ने मुफ्त रोडवेज बस सेवा का ऐलान किया है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे. इसके अलावा लोकल प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों वाले रूटों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए, जिससे अभ्यर्थी जाम में न फंसें.

NEET UG 2026 LIVE:

नीट यूजी 2026 लाइव: सोशल मीडिया पर चल रहे पेपर लीक के दावों और फर्जी मेसेज पर NTA ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी सफाई दी है. एजेंसी ने साफ कहा है कि पूरा मामला फिलहाल CBI की जांच के दायरे में है और इस बार सुरक्षा में जरा भी ढील नहीं दी गई है. अभ्यर्थियों और अभिभावकों को आगाह किया गया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या ठगों के झांसे में न आएं. इसके लिए NTA ने नया शिकायत पोर्टल भी शुरू किया है.

NEET UG 2026 LIVE: आज होगी मॉक ड्रिल

नीट यूजी 2026 लाइव: पेपर लीक के आरोपों से घिरी NTA ने इस बार परीक्षा कराने से पहले आज 20 जून को देशभर के सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल की जानकारी दी है. एजेंसी का कहना है कि इस रिहर्सल का मकसद कल होने वाली किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक गड़बड़ी को पहले ही ठीक करना था. परीक्षा की कुल अवधि 195 मिनट तय की गई है, जिससे चेकिंग और बायोमेट्रिक जैसी फॉर्मेलिटीज के चक्कर में किसी भी अभ्यर्थी का कीमती समय बर्बाद न होने पाए.

NEET UG 2026 LIVE: 21 जून को होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2026 लाइव: कल यानी 21 जून को देशभर में नीट यूजी परीक्षा होगी. करीब 23 लाख अभ्यर्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर यह परीक्षा देंगे. इस बार परीक्षा को सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बीच परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, लेकिन छात्रों को काफी पहले रिपोर्ट करना होगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top