भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Weekly Lucky Career horoscope 22 to 28 june 2026 budh gochar and...


Last Updated:

Weekly Lucky Tarot Horoscope, 22 to 28 June 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जून का यह सप्ताह मेष, सिंह समेत 5 राशि वालों को निवेश, संपत्ति और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण इन राशियों को करियर और कारोबार में कई लाभ होने वाले हैं और अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं जून के इस सप्ताह 22 से 28 जून किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से फायदा मिलेगा…

बुध गोचर से इस सप्ताह मेष समेत 5 राशियों की सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि, देखेंZoom

Weekly Lucky Career Horoscope, 22 to 28 June 2026: जून का यह सप्ताह 22 से 28 जून 5 राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जून के इस सप्ताह बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे और इसी राशि में कुछ दिन बाद वक्री भी हो जाएंगे. कर्क राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह विराजमान हैं, ऐसे में एक राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग और गजलक्ष्मी राजयोग भी बन रहा है. राशियों के साथ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा, इस सप्ताह सूर्या आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो शुक्र आश्लेषा नक्षत्र में. व्रत त्योहार के लिहाज से इस सप्ताह निर्जला एकादशी व्रत के साथ शनि प्रदोष तिथि का व्रत किया जाएगा. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव यह सप्ताह मेष, सिंह समेत 5 राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं, वहीं व्यापारियों को लाभ और विस्तार के संकेत हैं. आइए जानते हैं जून के इस सप्ताह 22 से 28 जून किन किन राशिफल वालों का शुभ फलदायी रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Aries Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए करियर में प्रगति लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह अधिकारियों का पूरा सपॉर्ट मिलेगा और उनकी मदद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और लाभदायक सौदों का फायदा मिल सकता है. साथ ही मेष आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना बन रही है. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. वहीं अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.

सिंह साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Leo Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास और सफलता से भरा रह सकता है. अगर आपके बिजनेस में स्थिति काफी समय से सही नहीं चल रही है तो इस सप्ताह से आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, अच्छा आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं और भविष्य में बिजनेस विस्तार की योजना बनाएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में सहयोगियों के साथ स्थिति मजबूत होगी और नई उपलब्धि भी मिल सकती है. संपत्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है और किसी पुराने निवेश भी लाभ दे सकते हैं. शुभ योग के प्रभाव से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे.

तुला साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Libra Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. बिजनेस करने वालों की स्थिति में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. इस सप्ताह आपकी संपत्ति में इजाफा देखने को मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है, हालांकि सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.

धनु साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. इस सप्ताह परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे.इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा और अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त हो सकती है, जिससे करियर में अच्छी उन्नति होगी. साथ ही कारोबार में नए प्रोजेक्ट और योजनाएं लाभदायक साबित होंगी. धनु राशि वालों के लिए भाग्य का सपॉर्ट मिलने से धन लाभ के योग बन रहे हैं. वहीं भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है.

कुंभ साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Aquarius Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए करियर और वित्तीय मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां और अवसर मिल सकते हैं और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. साथ ही व्यापार में वृद्धि और लाभ के संकेत हैं. निवेश से जुड़े फैसले कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. परिवार के सहयोग से संपत्ति या आर्थिक योजनाओं में सफलता मिल सकती है. अगर आपका धन लंबे समय से रुका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है.

About the Author

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top