भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुबह-सुबह बरसे मेघ, आज से 5 दिन बारिश के आसार




राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह 7 बजे बादल इतने घने थे कि अंधेरा छा गया। लाइटें फिर से जल उठीं। हालांकि घने बादलों और तेज वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं और अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, सरायकेला-खरसावां तथा पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 55 मिमी बारिश नामकुम में दर्ज की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top