भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj ka Dhanu Rashifal: पैसों के मामले में बरतें सावधानी, परिवार में...


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 21 june 2026: धनु राशि के जातकों को आज यानी 21 जून 2026 को कैसा रहेगा? ज्योतिशाचार्य के अनुसार आज आर्थिक निवेश से बचना चाहिए. पैसा फंस सकता है. रिश्तों में तनाव दूर होगा, परिवार में खुशियां आएंगी. सूर्य की आराधना करें, तांबे के लोटे में जल अर्पित करना शुभ रहेगा. शुभ अंक 6 है. जानें राशिफल

जमुई: आज 21 जून 2026 के दिन कई बड़े ज्योतिषीय बदलाव देखने को मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज मंगल देव वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं. साथ ही आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे. इस कारण आज के दिन इन ज्योतिषीय घटनाओं का असर विभिन्न राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी सावधानीपूर्वक अपना दिन व्यतीत करना चाहिए. खासकर अगर आप किसी तरह की योजना बना रहे हैं, कोई आर्थिक निवेश करने वाले हैं, या कहीं पैसा लगाने वाले हैं तो आज काफी धैर्य और काफी समझदारी से आपको अपना पैसा लगाना चाहिए, नहीं तो उसके फंसने की संभावना बढ़ जाएगी. हालांकि आज के दिन सूर्य देव और बुध मिथुन राशि में रहेंगे जिसका असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा.

आज आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे लोग 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज सूर्य और बुध के कारण आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने का मौका मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज इन दोनों ग्रहों के कारण आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे. आज मंगल आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे जो रोग शत्रु और अरुण का क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में आज आपको कुछ चीजों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि आज अगर आप थोड़ी समझदारी से काम लें और आर्थिक योजनाएं बना लें, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है. अगर आप काम करते हैं तो वहां आज आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपके कार्यों से आपके वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं, जिसका फायदा आपको अपने करियर में देखने को मिल सकता है.

प्यार में आज मिटने वाली है दूरियां 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और आपके रिलेशनशिप में किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है, तो आज वह दूर होने वाला है. आज आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात कह सकते हैं. आप दोनों के बीच चली आ रही सभी तरह की खींचतान आज समाप्त हो जाएगी. परिवार में भी आज खुशियों से भरा हुआ माहौल रहेगा. आज आपकी मुलाकात लंबे समय के बाद किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिसके कारण आपके परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन भगवान सूर्य की आराधना करनी चाहिए तथा उन्हें तांबे के लोटे में जल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top