राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं
.
इधर झारखंड में शनिवार की दोपहर मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिला। राजधानी रांची सहित गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, जामताड़ा, जमशेदपुर में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रतिघंटे के आसपास रही।

राजधानी रांची सहित गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, जामताड़ा, जमशेदपुर में झमाझम बारिश हुई।
बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जामताड़ा में अलग-अलग जगहों पर एक बैल, तीन भेड़ें और दो बकरियों की मौत हो गई। इस दौरान वहीं पर मौजूद एक महिला और उसका बेटा घायल हो गया। बात तापमान की करें तो जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में डालटेनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चार दिन मिला-जुला रहेगा मौसम
24 जून तक राज्य में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जून को विशेष रूप से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। इसके बाद 25 और 26 जून को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

20 और 21 जून को पूर्वी और मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं 22 से 26 जून के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से गढ़वा, पलामू, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा जैसे जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ट्रफ लाइन की वजह से बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। पंजाब से बिहार तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिससे राज्य में मौसम प्रभावित हो रहा है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश से आंध्र प्रदेश तक एक अन्य ट्रफ भी सक्रिय है, जिससे झारखंड में बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 23 जून तक मानसून राज्य के और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 23 जून तक मानसून राज्य के और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर वज्रपात और तेज हवाओं के दौरान। किसानों के लिए यह मौसम लाभकारी हो सकता है, लेकिन अत्यधिक बारिश से कुछ क्षेत्रों में परेशानी भी बढ़ सकती है।
20 दिन में राज्य में 61% कम बारिश
राज्य में 1 जून से 20 जून तक रांची में सबसे अधिक 100.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य (97.2 मिमी) से थोड़ा अधिक यानी 3% ज्यादा है, लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम रही है। पूरे झारखंड में इस अवधि में औसतन 36.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 92.5 मिमी है। यानी राज्य में कुल मिलाकर 61% की भारी कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है।
गढ़वा में एक भी मिमी बारिश नहीं हुई है। चतरा में 96%, साहिबगंज में 97% और पलामू में 90% तक वर्षा की कमी रही। बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा जैसे जिलों में भी 60% से अधिक की कमी देखी गई है। दुमका में केवल 17% की कमी रही, जबकि रामगढ़ में 30% की कमी दर्ज की गई।