झारखंड के 22 शहरों के 60 से अधिक केंद्रों के साथ देशभर के सभी 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों में आज NEET UG रीएग्जाम लिया जा रहा है।
.
नीट यूजी पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद दोबारा हो रही परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और राज्य प्रशासन ने पूरी तैयार कर ली है।
सभी राज्यों में एयरफोर्स की मदद से क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए हैं। वहीं एनटीए के साथ-साथ राज्य स्तर पर गाइडलाइन्स जारी किए गए हैं। हर सेंटर्स पर पुलिस की मुस्तैदी रहेगी। वहीं जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में रहेगा।

आज होने वाले NEET UG रीएग्जाम को लेकर झारखंड में प्रशासन दो दिनों से अलर्ट मोड में है।
झारखंड में परीक्षा को लेकर विशेष जांच
NEET UG रीएग्जाम को लेकर हजारीबाग, जमशेदपुर, बोकारो सहित सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया। वहीं सभी 22 शहरों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गढ़वा, चतरा, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम), कोडरमा, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा, पाकुड़, लातेहार, गुमला और खूंटी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्र में छात्रों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। गेट ठीक दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक ली जाएगी।
दिव्यांग छात्रों को 6:20 बजे तक समय मिलेगा। क्वेश्चन पेपर हल करने के लिए स्टूडेंट्स को 195 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह दी जाएगी।

मदद के लिए वाट्सएप नंबर जारी
एनटीए ने नीट-यूजी के 21 जून को दोबारा आयोजन में शामिल हो रहे छात्रों को किसी तरह के झूठ और अफवाहों से बचाने के लिए वाट्सएप चैनल शुरू किया है। इसके जरिये छात्रों को परीक्षा से जुड़ी हर तरह की सूचना दी जाएगी।
छात्रों को सचूना इस वाट्सएप 91-7827980287 के माध्यम से ही भेजे जाएंगे। लिहाजा किसी भी संदेश पर भरोसा करने से पहले व्हाट्सएप के वेरिफाइड ब्लू टिक और एनटीए के नाम को जांचने का सुझाव दिया गया है।

12 मई को रद्द हुई थी एग्जाम
NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी।
लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।