भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया




स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भाजपा मंडल पाटन की ओर से मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देशहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता, देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष पशुपति शर्मा, गौतम सिंह, रिकी प्रसाद समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top