भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रन फॉर योग में समाहरणालय से स्टेडियम तक दौड़े लोग




लातेहार | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के तहत शनिवार को लातेहार में रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ, जहां उपायुक्त संदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। यह दौड़ समाहरणालय परिसर से शुरू होकर जिला खेल स्टेडियम तक पहुंची। उपायुक्त ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ और संतुलित जीवन संभव है तथा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। रन फॉर योग के माध्यम से जिलेवासियों को योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। दौड़ में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी-कर्मी, युवा, छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी और आम नागरिक उत्साह के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन जिला खेल स्टेडियम में हुआ, जहां प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर एलआरडीसी प्रभात कुमार, डीटीओ उमेश मंडल, डीएसओ श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला आयुष पदाधिकारी ओम प्रकाश सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top