![]()
बोकारो | एआरएस बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं की ओर से निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने भाषण, पोस्टर प्रस्तुति, स्लोगन, समूह चर्चा एवं जन-जागरुकता संदेशों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।
Source link