भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

किसानों को समय पर बीज-उर्वरक उपलब्ध कराने का दिया निर्देश



उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को उप विकास कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि, उद्यान, आत्मा एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने की। इसमें विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप किसानों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में वार्षिक कृषि योजना, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य जांच, समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, अम्लीय मृदा सुधार और उर्वरक की उपलब्धता सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। खरीफ बीज वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित समय पर बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती के कार्य में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उर्वरक की बिक्री निर्धारित मूल्य पर सुनिश्चित करने को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योग्य लाभुकों को विभागीय गाइडलाइन के अनुसार योजनाओं का लाभ मिले और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जाए। उद्यान विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इसमें तालाब जीर्णोद्धार, पंपसेट वितरण, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक, ट्रैक्टर सहित अन्य योजनाएं शामिल थीं। उप विकास आयुक्त ने सभी योजनाओं को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top