भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand Student Protest | Tiranga Yatra JPSC JSSC CBI Investigation


JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर बैठे छात्रों के आंदोलन का रविवार को 23वां दिन है। आंदोलन अब भी जारी है और छात्र अपनी मांग पर डटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाला।

.

इस तिरंगा यात्रा में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल हुए। उन्हें व्हील चेयर के माध्यम से ले जाया गया। तिरंगा यात्रा स्टेडियम से निकल कर कचहरी चौक, लालपुर होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। फिर यहां से वापस स्टेडियम आई।

आज हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन

छात्र नेता रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि सरकार को 18 अगस्त तक अल्टीमेटम दे रहे हैं, हमारी मांगों को पूरा करें। जेएसएससी-सीजीएल रद्द कीजिए। टीडीपीएल एजेंसी द्वारा ली गई तमाम परीक्षाओं को रद्द करते हुए सीबीआई जाांच कराइए।

अगर ऐसा नहीं होता है तो झारखंड के लाखों छात्र 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करेंगे। 16 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और इन्हें समर्थन देने वाली तमाम पार्टियों का पुतला दहन किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल हुए।

बताते चलें कि पांच छात्र अब भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनमें से तीन छात्र सदर अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर अनशन कर रहे हैं। वहीं, बीते 14 दिनों ने भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो तिरंगा यात्रा में शामिल होकर झंडा फहराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में ही रोक दिया।

इस दौरान छात्र नेता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्हें जाने नहीं दिया गया। वहीं देवेंद्रनाथ महतो ने कहा-

QuoteImage

मुझे स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने से रोका गया, क्या यही आजादी है।

QuoteImage

रांची सदर अस्पताल में सुरक्षा सख्त की गई है। मेन गेट से लेकर ICU में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की रेगुलर मेडिकल जांच भी हो रही है।

छात्र नेता को रोकने और तिरंगा यात्रा से जुड़ी तस्वीरें…

अनशनकारी छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को प्रशासन हॉस्पिटल से निकलने नहीं दे रही है।

अनशनकारी छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को प्रशासन हॉस्पिटल से निकलने नहीं दे रही है।

देवेंद्रनाथ और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई है।

देवेंद्रनाथ और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई है।

सदर हॉस्पिटल के ICU के बाहर छात्र-पुलिस में भिड़ंत।

सदर हॉस्पिटल के ICU के बाहर छात्र-पुलिस में भिड़ंत।

अनशनकारी छात्रा व्हील चेयर पर बैठकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

अनशनकारी छात्रा व्हील चेयर पर बैठकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

छात्र 300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं।

छात्र 300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं।

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों के आंदोलन का आज 22वां दिन है।

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों के आंदोलन का आज 22वां दिन है।

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्रों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही।

दुमका से तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए नीरज कुमार ने कहा, “हमें छात्रों के लिए न्याय चाहिए, लेकिन सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। क्योंकि धांधली में सभी मिले हुए हैं। मुझे तो लगता है कि यह सरकार ब्यूरोक्रेट चला रहे हैं।

छात्रों ने मंत्रियों का पुतला फूंका

वहीं, शुक्रवार की शाम आंदोलनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह और JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता का पुतला फूंका।

शुक्रवार की शाम आंदोलनकारी छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया।

शुक्रवार की शाम आंदोलनकारी छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला दहन किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top