बोकारो | एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर-4एफ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने कहा कि योग आत्म जागरुकता, अनुशासन व आंतरिक शांति प्राप्त करने का माध्यम है। प्राणायाम व ध्यान से मस्तिष्क शांत होता है। इससे एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ती है। नियमित योगाभ्यास करने से शरीर में नवीन ऊर्जा का संचार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनता है। योगाभ्यास से हृदय प्रणाली स्वस्थ रहती है। यह रक्त संचार को सुधारता है। योग शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि योग केवल शरीर को ही नहीं बल्कि हमारे मन व मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखकर हमारे कार्यों में समन्वय स्थापित करता है। योग शिक्षिका के साथ उप प्राचार्या राखी बनर्जी, हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी, शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, वज्रासन, भुजंगासन, हलासन, शवासन आदि का अभ्यास किया।
Source link