भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खड़े ट्रक से टकराया बाइक, युवक की मौत



पालकोट थाना क्षेत्र के गुमला-पालकोट मुख्य मार्ग पर बघिमा के पास गुरुवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर बाइक सवार 35 वर्षीय दिलभंजन सिंह की मौत हो गई। ​मृतक खोरा गांव का रहने वाला था। वह गुमला के एक संवेदक के यहां मुंशी के रूप में काम करता था। वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त झमाझम बारिश हो रही थी। इससे सड़क पर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम थी। दिलभंजन अपनी बाइक से बांसजोर की ओर जा रहा था। बघिमा के पास मुख्य मार्ग पर एक ट्रक लावारिस हालत में खड़ा था। न तो ट्रक का इंडिकेटर जल रहा था। बारिश और अंधेरे के कारण दिलभंजन को खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं हुआ। उसकी बाइक पीछे से तेज गति में जाकर टकरा गई।​ दिलभंजन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top