भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में बाइक चोर गिरोह का खुलासा:पांच गिरफ्तार, चेसिस नंबर मिटा बाइक...




धनबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, 19 जून को कालूबथान ओपी क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इसके बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर पांच युवकों को चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। ये सभी निरसा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बाइक का रंग भी बदल देते थे पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे संगठित होकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। चोरी करने के बाद वे बाइक का नंबर प्लेट हटा देते थे, चेसिस नंबर मिटा देते थे और रंग बदलकर उसे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गोविंदपुर, चिरकुंडा और कुमारधुबी सहित अन्य क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त, बाइक का लॉक तोड़ने और उसे स्टार्ट करने में इस्तेमाल होने वाले पेचकस जैसे औजार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी चोरी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top