Last Updated:
फिरोजाबाद मत्स्य पालन अधिकारी गौरव सिन्हा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजाबाद में कई किसान अपने तालाबों में अच्छा मछली पालन करते हैं. कई बार तालाबों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. जिससे सैकड़ों मछलियां मर जाती हैं और मछुआरों को लाखों का नुकसान हो जाता है. इसी को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना चलाई जा रही है. इस योजना के जरिए मत्स्य पालकों को ये सिस्टम सब्सिडी पर दिया जाता है.
फिरोजाबाद: किसान भाई खेतों में अनाज उगाने के साथ अन्य चीजों का भी उत्पादन करते हैं. फिरोजाबाद में मत्स्य पालन के लिए सरकार द्वारा कई तरह की सब्सिडी योजनाएं चलाई जा रही है. इन योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय को बढ़ा रहे हैं. इस बार भी मत्स्य पालकों के लिए बेवसाइट खोल दी गई हैं. मछली पालन करने वाले किसान अपने तालाबों में एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के जरिए इसे लगा सकते हैं.इसलिए लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुरू हो चुके हैं.
एयरेशन सिस्टम के जरिए तालाबों में बढ़ेगी ऑक्सीजन
फिरोजाबाद मत्स्य पालन अधिकारी गौरव सिन्हा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजाबाद में कई किसान अपने तालाबों में अच्छा मछली पालन करते हैं. कई बार तालाबों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है. जिससे सैकड़ों मछलियां मर जाती हैं और मछुआरों को लाखों का नुकसान हो जाता है. इसी को देखते हुए यूपी सरकार द्वारा सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना चलाई जा रही है. इस योजना के जरिए मत्स्य पालकों को ये सिस्टम सब्सिडी पर दिया जाता है. इससे किसानों को तालाबो में मछली पालन करने में आसानी रहती है और किसानों की इनकम भी बढ़ती है.
50 हजार रुपए तक मिलती है सब्सिडी
मत्य्स पालन अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के जरिए मछली पालन करने वाले किसानों को आर्थिक लाभ मिलता है.मछली पालन करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय बेवसाइट www.fishries.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.वहीं उन्होने कहा कि इस बेवसाइट पर आवेदन करने के बाद कागजों की जांच होगी.सत्यापन करने के बाद मत्स्य पालकों को एयरेशन सिस्टम लगाने के लिए सब्सिडी के रुप मे मदद कि जाएगी.वहीं अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा भी विभाग द्वारा मत्स्य पालकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.जिनका लाभ लेने के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें