भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विजिलेंस ने रामगढ़ वर्कशॉप कर्मचारी अरुण सिन्हा को पकड़ा:बरका सयाल में मचा...




रामगढ़ जिले के सेंट्रल सौंदा रीजनल वर्कशॉप में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। टीम ने वर्कशॉप में कार्यरत अरुण सिन्हा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, अरुण सिन्हा पर दशरथ मांझी नामक व्यक्ति से ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर नकद राशि लेने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने उन्हें कथित तौर पर रंगेहाथ पकड़ा। छापेमारी के लिए विजिलेंस टीम चार कार में सवार होकर पहुंची थी, जिसमें दर्जनों अधिकारी शामिल थे। इस कार्रवाई से बरका सयाल क्षेत्र में एक बार फिर हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम अरुण सिन्हा को अपने साथ ले गई है। आठ दिन पहले, रामगढ़ की प्रोविजनल ऑफिसर सिमरन कुमारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने हिरासत में लिया था। एसीबी उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत कुमार के साथ हजारीबाग ले गई थी। कुछ समय पहले रामगढ़ के पोस्ट ऑफिस में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top