भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ध्वजाधारी आश्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योग, दिया स्वस्थ जीवन का...



कोडरमा |अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा कोडरमा नगर मंडल की ओर से ध्वजाधारी आश्रम परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान के नेतृत्व में “करें योग, रहें निरोग” के मूल मंत्र के साथ किया गया।योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संदेश दिया। योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम के माध्यम से नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, नगर महामंत्री संदीप गुप्ता एवं उत्तम कुमार, नगर उपाध्यक्ष सीताराम, चंदन सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। झुमरीतिलैया |अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रिजली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरजा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।इसके बाद योग प्रशिक्षिका नेहा कुमारी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। नेहा कुमारी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ और लचीला बनाने के साथ-साथ एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक शांति को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए निकालने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्या वंदना नारायण, संयोजिका अनीता कुमारी, पूजा झा, श्वेता अग्रवाल, दलजीत कौर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशासनिक कर्मचारियों का योगदान रहा। भास्कर न्यूज | कोडरमा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा नगरी ध्वजाधारी धाम में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, योग साधकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत योगाचार्या सुषमा सुमन ने शंखनाद एवं संगठन मंत्र के उच्चारण के साथ की। इसके बाद उन्होंने और योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाचार्या सुषमा सुमन ने कहा कि योग स्वस्थ और दीर्घायु जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मोबाइल का कम उपयोग कर स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का संकल्प दिलाया। महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने कहा कि योग आज विश्वभर में अपनाया जा रहा है, लेकिन ध्वजाधारी धाम जैसे आध्यात्मिक स्थल पर योग की गंगा बहना अत्यंत सुखद और प्रेरणादायी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य चंदन , योग शिक्षिका सुधा रानी, शंभू बरनवाल, सीताराम भगत, शिवनंदन यादव, समाजसेवी राजकुमार यादव, सुशील अग्रवाल सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top