Last Updated:
Ranchi Top Bakery Institutes: बेकरी आइटम जैसे केक, कुकीज, पेस्ट्री वगैरह बनाना सीखना चाहते हैं तो रांची के इन इंस्टीट्यूट्स में इनरोल करा सकते हैं. इस लिस्ट में सबसे पहले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का नाम आता है, इसके अलावा कई सारे प्राइवेट संस्थान हैं जहां लगभग 10 हजार फीस देकर आप इस फील्ड के चैंपियन बन सकते हैं.
रांची में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट है जहां से खासतौर पर बेकरी की पढ़ाई की जा सकती है. यहां पर तो प्लेसमेंट भी फाइव स्टार होटल में होते हैं. इसके अलावा अगर आप बेकरी साधारण तौर पर ही सीखना चाहते हैं, तो आपके लिए मोनी केक और शालिनी किचन बेस्ट है. यहां पर आप काफी कम फीस यानी 10,000 के अंदर ही बेकिंग के सारे आइटम बनाना सीख लेंगे.
सबसे पहले बात करते हैं इंडियन इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट की. यहां पर बेकरी की पूरी की पूरी डिग्री ही होती है. यहां पर से पढ़कर बच्चे खासतौर पर होटल ताज और आईटीसी मौर्य जैसे बड़े होटलों में काम करते हैं. यहां एडमिशन लिया तो आपका प्लेसमेंट भी काफी तगड़ा हो जाएगा. लेकिन इसके लिए आपको कॉमन एंट्रेंस टेस्ट निकालना होगा.
इसके बाद आप आ जाइये रांची के मोनी केक्स में. मोनी बताती हैं, हम लोग बैच चलाते हैं. एक बैच में 10 से 15 महिलाएं होती हैं. जिनको केक से लेकर कुकीज और जितने भी बेकरी आइटम होते हैं ये सारा सिखने का काम हम करते हैं. यहां पर 1 महीने में ही एक्सपर्ट हो जाएंगे और खास बात यह है कि यहां की गुणवत्ता ऐसी होती है कि अगर एक बार आपके कस्टमर बन गए तो फिर बनते चले जाएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद आप आ सकते हैं रांची के शालिनी किचन में. शालिनी कुछ पिछले 20 सालों से बेकिंग कर रही हैं. आज उनके हजार कस्टमर हैं और साथ में वे क्लास भी लेती हैं. शालिनी बताती हैं, हमारे एक बैच में 22 महिलाएं होती हैं, जो 7 तल्ले केक 1 महीने में बनाना सीख लेती हैं. उन्हें जो भी कुछ सीखना है, बस उसके सामान का लिस्ट दे देते हैं, जो उन्हें खुद लाना होता है.
यहां पर हम एक-एक स्टेप बढ़िया से बताते हैं. क्वांटिटी पर अधिक जोर दिया जाता है. एकदम मैथ्स की तरह किस में कितना, कब, टाइमिंग हर एक चीज एकदम परफेक्ट तरीके से यहां पर घड़ी देखकर समझाई जाती है और हम सिर्फ साधारण केक नहीं. बल्कि, मड़वा का केक, बाजरा का केक, इस तरीके का कई सारे फ्लेवर का केक भी बनवाते हैं. ऐसे में हमारे पास थोड़े यूनिक फ्लावर भी देखने को मिलेंगे.
इसके अलावा आप आ सकते हैं बेकरी इंस्टीट्यूट ऑफ रांची जोकि आपको गेटसुल डैम रोड पर देखने को मिलेगा. यहां पर एक साथ 6 से 7 लोगों के साथ सिखाया जाता है और तरह-तरह के केक, नहीं भी तो कम से कम 100 तरह के फ्लेवर के केक आप यहां से सीख कर निकलेंगे. यहां कभी फीस 10,000 से 15000 रुपए की रेंज में है.
इसके अलावा आप किंजल केक स्टूडियो, चटोरी और कटोरी बेकरी स्टूडियो भी आ सकते हैं. यहां पर भी फीस ₹10,000 की रेंज में है और यहां पर भी तरह-तरह के फ्लेवर के केक अलग-अलग फ्लेवर की क्रीम बनाना और परफेक्शन के साथ जमीन पर उतरना, बखूबी सिखाया जाता है. यहां से सीखकर कई सारी महिलाएं आज अपनी छोटी शॉप खोलकर रखी हैं और कुछ महिलाएं घर से काम करके अच्छा-खासा पैसे भी कमा रही हैं.