भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

“दिल पर पत्थर रखकर CM का पुतला फूंकेंगे”, हेमंत सोरेन को अल्टीमेटम...


Last Updated:

Jharkhand Student Protest: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में हुए कथित धांधली को लेकर छात्र आंदोलन पर हैं, वहीं छात्रों ने सरकार को 20 अगस्त तक का अलीटिमेटम दिया है. इस दौरान अगर छात्रों की मांगें नहीं मानी जातीं हैं तो छात्र सीएम आवास का घेराव करेंगे. साफ है कि छात्र अब आर पार के मूड में हैं. वहीं छात्रों का कहना है कि वे दिल पर पत्थर रखकर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने का कार्यक्रम बना रहे हैं, क्योंकि वे उनके प्रिय हैं.

"दिल पर पत्थर रखकर पुतला फूंकेंगे" हेमंत सोरेन को लेकर ऐसा क्यों बोले छात्र?Zoom

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आंदोलनकारी छात्रों का हेमंत सरकार को अल्टीमेटम

रांची. झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. आंदोलन कर रहे छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करने की घोषणा की है. छात्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके प्रिय हैं, लेकिन जब उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं तो उन्होंने दिल पर पत्थर रखकर यह फैसला लिया है. छात्रों ने सरकार को 20 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है. मांगें पूरी नहीं होने पर CM आवास के घेराव की चेतावनी दी गई है.

‘मुख्यमंत्री हमारे प्रिय हैं, लेकिन पुतला जलाएंगे’

सीबीआई जांच की मांग कर रहे छात्र शहदाब अनवर ने कहा कि विद्यार्थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रेम करते हैं और वह उनके प्रिय हैं. लेकिन सरकार की कथित हठधर्मिता के कारण छात्रों को यह कदम उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि छात्रों ने दिल पर पत्थर रखकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का फैसला लिया है, क्योंकि उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं. वहीं, छात्र नेता राहुल सिंह ने भी कहा कि सरकार जब उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पा रही है तो आंदोलन को और तेज करना मजबूरी बन रहा है. छात्रों का कहाना है कि राज्यभर में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

इस बीच आंदोलनकारी छात्रों ने सरकार को 20 अगस्त तक का समय दिया है. उनका कहना है कि अगर इस अवधि में उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. 15 अगस्त को भी छात्रों ने रांची में तिरंगा यात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था. आंदोलन अब करीब तीन सप्ताह से जारी है और छात्र लगातार परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठा रहे हैं.

JSSC-CGL रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

बता दें कि छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करना शामिल है. इसके अतिरिक्त TDPL और अभय कुमार तिवारी से जुड़ी जिन परीक्षाओं को लेकर छात्र सवाल उठा रहे हैं, उन्हें भी रद्द करने की मांग की जा रही है. छात्रों का आरोप है कि 2019 के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों में बढ़ोतरी हुई है और इससे अभ्यर्थी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं.

हेमंत सरकार ने छात्रों की आधी-अधूरी मांग मानी

यहां यह भी बता दें कि सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा समेत कुछ अन्य परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है, लेकिन JSSC-CGL को रद्द करने की मांग पर सरकार और छात्रों के बीच सहमति नहीं बन पाई है. सरकार का कहना है कि CGL परीक्षा अदालत के निर्देशों के तहत हुई और इसके आधार पर नियुक्तियां भी हो चुकी हैं.

सरकार बोली-बातचीत से निकलेगा समाधान

इस बीच कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि सरकार छात्रों के साथ लगातार बातचीत कर रही है. उनके मुताबिक तीन दौर की बातचीत में छात्रों की आधी से ज्यादा मांगों पर सहमति बनी है और जिन मुद्दों पर सहमति बनी है, उन पर सरकार काम कर रही है. उन्होंने छात्रों से अनशन खत्म करने और सरकार को काम करने का समय देने की अपील की. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अनशन पर बैठे विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सरकार की पहली प्राथमिकता है. JSSC-CGL के मामले में सरकार कानूनी पहलुओं को देखकर आगे बढ़ेगी और इसमें समय लग सकता है.

‘भाजपा छात्रों के आंदोलन पर राजनीति कर रही’

हेमंत सरकार की मंत्री ने भाजपा पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को राजनीति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए. सरकार को उम्मीद है कि बातचीत के जरिए आने वाले दिनों में इस पूरे विवाद का समाधान निकलेगा. वहीं छात्र फिलहाल अपनी मांगों पर अड़े हैं और 20 अगस्त को अगले बड़े आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top