स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ आचार्य-आचार्याओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। घोष दल के तालबद्ध वादन से पूरा शहर गूंज उठा। वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च किया। उन्होंने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। घोष दल की आकर्षक प्रस्तुति ने यात्रा में विशेष उत्साह भर दिया। वहीं, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से शहर का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
Source link