भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

12 वर्षों की सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यों की जानकारी...




भास्कर न्यूज | गढ़वा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बंशीधर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्हें भाजपा का पत्रक व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने वरिष्ठ समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट कर मोदी सरकार के 12 वर्षों की सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पाल्हे मध्य विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं स्वच्छता अभियान के तहत पाल्हे स्थित आशुतोष महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने बंशीधर नगर स्थित अमृत योजना के तहत बभंनी खांड डैम के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा बंशीधर नगर प्रखंड परिसर में सांसद प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय का निरीक्षण भी किया। प्रगति पथ यात्रा के अंतर्गत उन्होंने एनएच-39 फोरलेन परियोजना, अमृत भारत योजना के तहत नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य, गरबांध पीडब्ल्यूडी सड़क, बंशीधर नगर-धुरकी सीआरआईएफ सड़क तथा अघौरा स्थित सोन कनहर पाइपलाइन परियोजना का निरीक्षण किया। प्रगति की जानकारी ली। मौके पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में आर्थिक विकास, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। मुफ्त राशन योजना से करोड़ों लोगों को फायदा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुराज पांडेय, शारदा महेश प्रताप देव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, मथुरा पासवान, इंद्रमणि जायसवाल, अलख दुबे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top