भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हटिया-पुणे व हटिया एसएमवीटी ट्रेन में जल्द जुडे़गी पैंट्री कार




रांची और हटिया से चलने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को सफर के दौरान भोजन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन स्टेशनों पर बाहरी वेंडरों से खाना खरीदना पड़ता है। ऐसे में विभिन्न पैसेंजर एसोसिएशन और यात्री संगठन लगातार इन ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कोलकाता में हुई जेडआरयूसीसी की बैठक में सदस्य अरुण जोशी की ओर से उठाए गए मुद्दे पर दक्षिण पूर्व रेलवे ने संज्ञान लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 22846 हटिया-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 18637 हटिया-एसएमवीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस में फिलहाल ट्रेन साइड वेंडिंग के माध्यम से खानपान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों में पैंट्री कार लगाने के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। रातभर की यात्रा वाली ट्रेनों में भी उठ रही पैंट्री सुविधा मांग 400 से 600 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस, हटिया-पटना और रांची-बनारस जैसी ट्रेनों में पैंट्री कार की मांग लगातार उठ रही है। यात्रियों का कहना है कि रातभर की यात्रा के दौरान गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। तपस्विनी एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली लिपिका गुप्ता ने बताया कि रास्ते में भोजन संबंधी असुविधा होती है और मिनी पैंट्री के जरिए मिलने वाले खाने की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रहती। वहीं, रांची- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के नियमित यात्री अनिमेश कुमार ने कहा कि स्टेशनों पर वेंडरों से अच्छा भोजन मिलना मुश्किल होता है। उत्सव कुमार ने कहा कि आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा मदद करती है, लेकिन हर स्टेशन पर यह उपलब्ध नहीं होता। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में हो पैंट्री की सुविधा: पैसेंजर एसोसिएशन
झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रेम कटारूका ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मांग की है कि रात में लंबी दूरी तय करने वाली सभी ट्रेनों में पैंट्री कार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि लंबी दूरी की यात्रा में यात्रियों को समय पर, साफ-सुथरा और उचित दर पर भोजन नहीं मिल पाता, इसलिए पैंट्री कार अनिवार्य होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो जाएगी। कई ट्रेनें ऐसी भी जो 400 किमी या इससे अधिक दूरी तय करती है और दोपहर में खुलती हैं। ऐसे में रात का खाना जरूरी हो जाता है। 1000 किमी. से अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेनों में पैंट्री नहीं
यात्रियों का कहना है कि हटिया-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हटिया-एसएमवीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और पु​िर्णया- आनंद विहार एक्सप्रेस जैसी 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने वाली ट्रेनों में भी पैंट्री कार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लंबी दूरी की यात्रा के बावजूद यात्रियों को भोजन के लिए साइड वेंडरों पर निर्भर रहना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि इतनी लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री कार अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, ताकि सफर के दौरान स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। रांची- नई दिल्ली गरीब रथ में भी पैंट्री कार नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top