Last Updated:
ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग में दावा किया कि वही असली TMC हैं. उन्होंने चुनाव आयोग से पार्टी नाम और सिंबल पर हक मांगा. ममता गुट और BJP ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी.
बागी गुट ने टीएमसी के सिंबल पर ठोका दावा.
ममता बनर्जी से बगावत करने वाले नेताओं ने अब पूरी टीएमसी पर ही दावा ठोक दिया है. ऋतब्रता बनर्जी की लीडरशिप में नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चुनाव आयोग से मिला और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 11 पन्नों में सबूत सौंपे. बागी गुट ने बताया कि वही असली टीएमसी हैं. इस तरह पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर उन्हीं का हक है. उन्होंने पार्टी दफ्तर का नया पता और नेशनल वर्किंग कमेटी में किसे क्या पद दिया गया है, उसकी जानकारी भी चुनाव आयोग को सौंपी. उधर इस घटनाक्रम के बीच अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.
आयोग के सूत्रों के अनुसार, बागी गुट ने बताया कि टीएमसी के नए कार्यालय का पता 2031, राजडांगा मेन रोड, जीए-124, तीसरी मंजिल, कोलकाता-107 है. ऋतब्रता बनर्जी ने ये भी बताया कि यह स्थायी पता नहीं है. हम नए हेडक्वार्टर के लिए जगह की तलाश कर रहे हैं. जैसे ही वह जगह मिल जाएगी, हम उस पर निर्माण शुरू करेंगे. बागी गुट ने बताया कि नेशनल वर्किंग कमेटी ने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं. उन्होंने सभी पदाधिकारियों के नाम भी सौंपे. पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर पार्टी के भीतर कोई वित्तीय अनियमितता हुई है, तो एक ऑडिटर इसकी जांच करेगा.
चुनाव आयोग से मिलने के बाद ऋतब्रता बनर्जी ने कहा, कल ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का जो स्पेशल सेशन हुआ है उसके बाद जो NCW का गठन हुआ, ऑल इंडिया चेयरपर्सन का चुनाव हुआ तो ये जब भी होता है तो चुनाव आयोग को सूचना देना पड़ता है तो एक रूटीन प्रक्रिया थी दिल्ली में हम लोग सूचना दे चुके हैं आज हम लोग यहां पर भी आए हुए थे कि कल क्या हुआ…
ममता की पार्टी ने क्या कहा
ममता गुट के नेता कुणाल घोष ने कहा, हम सबको दोष नहीं देते हैं चुनाव को डेढ़-दो महीने हुए हैं वो अगर TMC हैं तो उनके नॉमिनेशन के साथ एक फॉर्म A और फॉर्म B जमा किया गया है उसमें ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का साइन है. उस साइन से ये साबित होता है कि वो लोग TMC के हैं और उस सिंबल के हकदार हैं. जिनके साइन से वो सब विधायक बने और आज बोल रहे हैं कि वो असली हैं . तो जनता देख रही है उन्हें जवाब मिल जाएगा.
बीजेपी ने कसा तंज
BJP नेता शिशिर बजोरिया ने कहा, जो वास्तव है कि न रहा तृण न रहा मूल, पूरे बंगाल में यहां की जनता ने जो प्रचंड वोट दिया है उसमें केवल कमल का फूल खड़ा रहा. देखते ही देखते कुछ दिनों में जो पार्टी 15 साल से यहां पर शासक थी जो (ममता बनर्जी) पीएम बनने का सपना देख रही थीं वो आज कहां से कहां पहुंच गईं. तो यही असलियत है. इतने दिन आप चोरी करके जीते और जिस दिन यहां पर जनता सही मायने में वोट दी तो सारा खेल खत्म हो गया। वो केवल हारी ही नहीं बल्कि पार्टी चूर-चूर हो गया.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें