भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कब्ज से परेशान हैं तो रोज सुबह खाएं जौ का दलिया, जानें...


X

title=

कब्ज से परेशान हैं तो रोज सुबह खाएं जौ का दलिया, जानें इसकी आसान रेसिपी

 

arw img

झारखंड के आदिवासी इलाकों में जौ का दलिया सुबह के नाश्ते का अहम हिस्सा माना जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जौ का दलिया प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पाचन भी बेहतर होता है. स्थानीय निवासी दिनेश उरांव बताते हैं कि गांवों में लोग जौ का दलिया खाकर दिन की शुरुआत करते हैं. उनका मानना है कि यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है. जौ का दलिया बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू, लौकी, कुंदरू या घर में उपलब्ध अन्य सब्जियों को काट लें. इसके साथ प्याज और हरी मिर्च भी तैयार कर लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर सभी सब्जियों को भून लें. इसके बाद हल्दी, नमक और थोड़ा धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें जौ का दलिया डालकर कुछ मिनट तक भूनें. फिर करीब दो गिलास पानी डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं. दलिया तैयार होने पर इसे गर्मागर्म परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top