भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धालभूमगढ़: कृषि में सुधार और किसानों के सशक्तीकरण को लेकर हुई विशेष...




धालभूमगढ़| रावताड़ा पंचायत भवन में सोमवार को कृषि सुधार और किसानों के सशक्तीकरण को लेकर बैठक हुई। बैठक में बीडीओ बबली कुमारी, प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा, एलडीएम संजीव कुमार चौधरी, मुखिया अर्जुन मांडी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष कुमार मंडल मौजूद रहे। बैठक में ‘खेती बचाओ, केसीसी लोन’ अभियान पर जानकारी दी गई। ‘कृषिका ऐप’ की उपयोगिता भी बताई गई। अधिकारियों ने किसानों को सरकार की ओर से चल रही कृषि योजनाओं की जानकारी दी। एलडीएम संजीव कुमार चौधरी ने किसान क्रेडिट कार्ड से मिलने वाले सस्ते ऋण और उसके लाभ बताए। समय पर ऋण भुगतान करने की अपील की। प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष कुमार मंडल ने किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए ‘कृषिका ऐप’ के इस्तेमाल पर जोर दिया। कहा कि किसान घर बैठे कृषि से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। सरकारी लाभ भी पा सकते हैं। बैठक के दौरान कई किसानों ने नए केसीसी लोन के लिए आवेदन जमा किए। संबंधित अधिकारियों ने आवेदनों का सत्यापन किया। मौके पर बैंक प्रबंधन, साख फाउंडेशन के सीएफ इंचार्ज, किसान मित्र, किसान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top