![]()
रांची के JSCA अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार की शाम भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि JPL T20 फाइनल मैच के दौरान भारी भीड़ जुट गई थी। मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंच गए, इससे पश्चिमी गेट पर भीड़ अधिक होने से अफरा-तफरी मच गई। इससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। दोपहर से ही जुटने लगी थी भीड़ बताया जा रहा है कि फाइनल मैच को लेकर दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मैच शुरू होने से पहले पश्चिमी गेट पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। सुरक्षा में तैनात जवान धीरे-धीरे जांच कर लोगों को प्रवेश की अनुमति दे रहे थे। इससे गेट पर लंबी लाइन खड़ी हो गई। इससे पीछे से लगातार बढ़ते भीड़ के दबाव के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
Source link