भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गढ़वा में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल



गढ़वा | थाना क्षेत्र में जगदीश राम के पुत्र सिकंदर राम (29) सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस के अनुसार वह घर से नगर परिषद कार्यालय जा रहे थे। वन विभाग के पास एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सिकंदर राम को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के बाद कार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, बता दें कि इससे पहले भी उक्त मार्ग पर सड़क हादसे में कई लोग घायल हो चुके हैं। सावधानी से वाहन चलाएं लोग।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top