भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, खूंटी… झारखंड के 17 जिलों में बारिश मचाएगी गदर, IMD का...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ( IMD) ने कई जिलों के लिए आंधी, वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. आज दिन में तापमान 33-39°C के बीच रह सकता है, जबकि रातें अपेक्षाकृत 24-28°C के बीच रह सकती हैं. आज रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 17 जिलों में बारिश हो सकती है. जबकि पलामू सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है.

झारखंड के 17 जिलों में आज होगी बारिश

रांची मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज कुछ जिलों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं. मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने से पूर्वी और दक्षिणी जिलों में वर्षा की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहने वाली है.

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

आज रांची, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, मेघगर्जन के साथ आंधी आने की भी संभावना जताई गई है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है.

झारखंड के इन जिलों में है वज्रपात की संभावना

झारखंड में आकाशीय बिजली की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ऐसे में आज भी राज्य के कई जिलों में वज्रपात की संभावना बनी हुई है।. विशेष रूप से संथाल परगना, कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में बिजली गिरने का खतरा अधिक माना जा रहा है. इस दौरान किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है.

झारखंड के इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना

आज राजधानी रांची, नेतरहाट क्षेत्र, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में बादल और बारिश के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. आज इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है और ठंडी हवाओं का असर महसूस होगा. वहीं, पलामू और गढ़वा में अन्य जिलों की तुलना में गर्मी का असर थोड़ा अधिक रह सकता है.

मंगलवार को झारखंड के इन जिलों में हुई बारिश

बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कई जिलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई. जिनमें पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. वहीं, कई स्थानों पर बादल छाए रहने से तापमान में कमी दर्ज हुई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. साथ ही मानसून के धीरे-धीरे सक्रिय होने के साथ आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top