भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड में बारिश का यलो अलर्ट:कई जिलों 50KM/H की रफ्तार से चल...




झारखंड में इन दिनों रोजाना ही दोपहर बाद बारिश हो रही है। हालांकि ऐसा सभी जिलों में नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने 23 से 29 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। बुधवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़ शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बनी हुई है। अगले तीन दिन फिर बढ़ सकता है तापमान, उमस भी बढ़ेगी संभावित मौसम गतिविधियों को देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। रांची में सामान्य बारिश, गढ़वा सबसे सूखा जिला
राजधानी रांची में 1 जून से 23 जून तक 119.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 125.7 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। राजधानी को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम गढ़वा में बारिश हुई है। अभी तक मात्र 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 99 मिमी कम है। वहीं, साहिबगंज में 3.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 98 मिमी कम है। चतरा में 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 93 मिमी कम है। सर्वाधिक बारिश गुमला में हुई
पिछले 24 घंटे में राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि एक स्थान पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। सर्वाधिक बारिश 82.0 मिमी गुमला के भरनो में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top