Last Updated:
अगर आप मुरादाबाद में शॉपिंग के लिए बेहतरीन जगह तलाश रहे हैं, तो शहर के ये 5 प्रमुख मॉल आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं. वेव मॉल, वी-मार्ट, बिंदलस फैशन वर्ल्ड, विशाल मेगा मार्ट और पार्श्वनाथ प्लाजा में फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, फूड कोर्ट और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हैं. यहां हर बजट के ग्राहकों के लिए खरीदारी के ढेरों विकल्प मौजूद हैं.
मुरादाबाद में वैसे तो शॉपिंग के लिए बहुत जगह है, लेकिन पांच ऐसे मॉल हैं जो बेस्ट मॉल कहे जाते हैं जिसमें वेव मॉल मुरादाबाद, वी मार्ट मुरादाबाद, बिंदलस फैशन वर्ल्ड, विशाल मेगा मार्ट, पार्श्वनाथ प्लाजा मुरादाबाद शामिल है. ये मॉल शॉपिंग के उद्देश्य से बेस्ट माने जाते हैं. यहां पर सस्ते से सस्ता महंगे से महंगा सभी प्रकार का सामान मिलता है.
वेव मॉल मुरादाबाद शहर का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक शॉपिंग मॉल है. जो रामगंगा विहार फेज-2 में स्थित है और करीब 4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है. यह मल्टी-लेवल वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है जिसमें 3 मंजिला पुराना विंग और 4 मंजिला नया विंग शामिल है. बेसमेंट से लेकर ऊपरी तल तक खरीदारी, भोजन और मनोरंजन की पूरी व्यवस्था है. परिवार, बच्चों और युवाओं के लिए अपना खाली समय बिताने की सबसे पसंदीदा जगह है. यहाँ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के कपड़े, फुटवियर, कॉस्मेटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल एसेसरीज, घरेलू सजावट का सामान, मुरादाबाद के मशहूर पीतल हैंडीक्राफ्ट, गिफ्ट आइटम सब मिलते हैं.
वेव सिनेमा मुरादाबाद के बेहतरीन मल्टीप्लेक्स में से एक है. जिसमें 3 स्क्रीन, 1008 सीटें, मार्टिन ऑडियो और बार्को डिजिटल प्रोजेक्शन है. फूड कोर्ट, मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और बच्चों का गेम जोन भी है. मॉल में प्राकृतिक रोशनी के लिए पॉली कार्बोनेट शीट की छत लगी है जिससे बिजली बचती है. दो लिफ्ट, एस्केलेटर, व्हीलचेयर सुविधा, 24×7 हाउसकीपिंग टीम, सीसीटीवी निगरानी और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध हैं. बेसमेंट पार्किंग में 600 दोपहिया और 145 कार आसानी से खड़ी हो सकती हैं. मिड से प्रीमियम रेंज का मॉल है. फैशन अपैरल 499 रुपये से शुरू होकर 5000 रुपये तक, जूते 800-4000 रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स MRP पर, मल्टीप्लेक्स टिकट 150-300 रुपये, फूड कोर्ट में खाना 200 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है. त्योहारों और सेल सीजन में 30% से 50% तक छूट मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वी-मार्ट मुरादाबाद का लोकप्रिय वैल्यू फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल स्टोर है. यह टियर-2, टियर-3 शहरों के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किफायती खरीदारी का भरोसेमंद केंद्र है. यह एक मल्टी-ब्रांड फैमिली डिपार्टमेंटल स्टोर है जहाँ फैशन, घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतें एक छत के नीचे मिलती हैं. ग्रामीण और अर्ध-शहरी ग्राहकों पर खास फोकस है.वातानुकूलित स्टोर, ट्रायल रूम, डिजिटल पेमेंट, आसान एक्सचेंज पॉलिसी, सीजनल सेल, साफ-सुथरा माहौल, हेल्पफुल स्टाफ, उत्तर प्रदेश में 4 नए स्टोर सहित 533+ स्टोर का नेटवर्क शामिल है.
पुरुष-महिला-बच्चों के कपड़े, फुटवियर, हैंडबैग, कॉस्मेटिक्स, होम फर्निशिंग, किचनवेयर, खिलौने, स्टेशनरी, एफएमसीजी प्रोडक्ट आदि चीजें उपलब्ध है. बहुत किफायती दरों पर मिलती है. टी-शर्ट 199 रु से, जींस 499 रु से, साड़ी 399 रु से, किड्स वियर 149 रु से शुरू, त्योहारों-शादी सीजन में 50-70% तक छूट, 999 रु से ऊपर खरीद पर अक्सर ऑफर, बजट में पूरा परिवार शॉपिंग कर सकता है.
बिंदलस फैशन वर्ल्ड मुरादाबाद का भरोसेमंद मल्टी-ब्रांड फैमिली फैशन शोरूम है. यह दिल्ली-एनसीआर से लेकर मुरादाबाद तक फैली चेन का हिस्सा है. शादी-विवाह से लेकर रोजमर्रा तक का पूरा फैशन हब है. महिला-पुरुष, बच्चों व बुजुर्गों के रेडीमेड कपड़े एक छत के नीचे मिल जाते है. लहंगा, कुर्ती, फ्रॉक सूट, गाउन, फैंसी साड़ियां, जींस-टीशर्ट, फॉर्मल वियर साथ में हैंड बैग, जूते, सौंदर्य प्रसाधन भी मौजूद है. असीमित वैरायटी, हर आयु वर्ग के लिए सामान, नामी कंपनियों के ब्रांड, बारीक नक्काशी वाले लेटेस्ट डिजाइन, ग्राहकों की संतुष्टि पर फोकस करते है. 100 रुपये से लाखों तक कीमत उपलब्ध है. साधारण कपड़े 100 रु से, पार्टी वियर लहंगे हजारों-लाखों में है. हर बजट के लिए विकल्प, मुनासिब कीमत में बढ़िया क्वालिटी.
विशाल मेगा मार्ट मुरादाबाद का बड़ा फैमिली फैशन और हाउसहोल्ड डिपार्टमेंटल स्टोर है.यह देश की जानी-मानी वैल्यू रिटेल चेन है. जो टियर-2 शहरों के मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बनाई गई है. यह वन-स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन है जहाँ कपड़े किराना और घरेलू सामान एक साथ मिलते हैं.वातानुकूलित साफ सुथरा स्टोर ट्रायल रूम डिजिटल पेमेंट यूपीआई एक्सचेंज पॉलिसी रेगुलर सेल फ्री पार्किंग और घर तक सामान पहुँचाने की सुविधा मिलती है.प्राइवेट लेबल ब्रांड की बड़ी रेंज त्योहारों पर भारी छूट और एक ही छत के नीचे पूरा परिवार खरीदारी कर सकता है.पुरुष महिला बच्चों के कपड़े फुटवियर बेडशीट किचनवेयर कॉस्मेटिक्स एफएमसीजी ग्रॉसरी होम डेकोर खिलौने स्टेशनरी सब मिलता है.
पार्श्वनाथ प्लाजा मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में स्थित प्रमुख व्यावसायिक परिसर और आवासीय सोसायटी है. यह नया मुरादाबाद का जाना माना कमर्शियल हब है. यह मल्टी-स्टोरी मिक्स यूज कॉम्प्लेक्स है. जिसमें दुकानें ऑफिस और फ्लैट एक साथ हैं. तीसरी मंजिल तक आवासीय फ्लैट और नीचे कमर्शियल शॉप्स हैं. यहाँ रिटेल शॉप्स रेस्टोरेंट ऑफिस स्पेस बैंक्वेट हॉल और सर्विस अपार्टमेंट उपलब्ध हैं. पार्किंग सुविधा भी मौजूद है.नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. पास में क्योस्क और वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं. दिल्ली रोड पर स्थित होने से कनेक्टिविटी अच्छी है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं.इसके साथ ही यहां से भी आप विभिन्न चीजों की शॉपिंग एक साथ कर सकतें है.