भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

इस मानसून में खेत में लगा दें ये 100 पेड़, 20 साल...


होमताजा खबरकृषि

इस मानसून में खेत में लगा दें ये 100 पेड़, 20 साल में बन जाएंगे करोड़पति

Last Updated:

Palamu Agriculture News: झारखंड में पलामू के किसान मानसून में धान के साथ महोगनी सागवान लगा रहे हैं. इस खेती में किसान तारकेश्वर सिंह चेरो के मुताबिक 100 पेड़ 20 से 25 साल में करोड़ों की संपत्ति बन सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

पलामू: झारखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में किसान खेती की तैयारी में लग चुके है. वहीं, बरसात के मौसम में अधिकांश किसान पारंपरिक खेती करते है, लेकिन ये समय केवल धान और अन्य फसलों की खेती का समय नहीं है, बल्कि यह इमारती वृक्षों की खेती शुरू करने का भी सबसे उपयुक्त अवसर माना जाता है. इस सीजन में यदि किसान अपनी जमीन के एक हिस्से में महोगनी, सागवान जैसे मूल्यवान इमारती पौधे लगाते हैं तो आने वाले वर्षों में यह उनके लिए करोड़ों की पूंजी बन सकती है.

जानें महोगनी की खेती लाभ

पलामू जिले के किसान तारकेश्वर सिंह चेरो ने लोकल 18 को बताया कि महोगनी को देश के सबसे मूल्यवान इमारती वृक्षों में गिनती होती है. इसकी लकड़ी का उपयोग फर्नीचर, सजावटी सामान, जहाज निर्माण और अन्य उच्च गुणवत्ता वाले कार्यों में किया जाता है, जिसकी बाजार में मांग लगातार बनी रहती है. किसान यदि एक एकड़ भूमि में करीब 100 महोगनी के पौधे लगाते हैं और उनकी उचित देखभाल करते हैं, तो 20 से 25 वर्षों में यह एक बड़ी संपत्ति के रूप में तैयार कर सकते है.

शुरुआती वर्षों में देखभाल जरूरी

उन्होंने कहा कि महोगनी के पौधों को शुरुआती दो से तीन वर्षों तक थोड़ी अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है. नियमित सिंचाई, पौधों की सुरक्षा और समय-समय पर निगरानी करने से इनकी वृद्धि बेहतर होती है. इसके बाद पौधे मजबूत हो जाते हैं और देखभाल की जरूरत काफी कम हो जाती है. सबसे खास बात यह है कि महोगनी के नीचे सामान्यतः खरपतवार की समस्या भी कम देखने को मिलती है, जिससे लाभ मिलता है.

कम मेहनत में भविष्य की बड़ी पूंजी

उन्होंने कहा कि कई किसान अपने खेतों में सागवान और महोगनी दोनों की खेती कर रहे हैं. कुछ वर्षों की मेहनत के बाद इन वृक्षों की देखभाल अपेक्षाकृत आसान हो जाती है. वर्तमान समय में इमारती लकड़ी की कीमत लगातार बढ़ रही है. यदि भविष्य में भी लकड़ी का मूल्य इसी प्रकार बना रहता है तो एक परिपक्व महोगनी वृक्ष की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच सकती है. ऐसे में 100 वृक्षों का समूह किसानों के लिए करोड़ों रुपये की संपत्ति साबित हो सकता है.

बच्चों के भविष्य के लिए भी बेहतर निवेश

उन्होंने आगे बताया कि महोगनी जैसे इमारती वृक्षों की खेती को दीर्घकालिक निवेश के रूप में देख सकते है. यह न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है. बल्कि किसानों को भविष्य में आर्थिक मजबूती भी प्रदान करता है. बरसात का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल समय है. इसलिए किसान अभी से इसकी योजना बनाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं, जिससे आप करोड़पति बन सकते है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top