भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर बोले- “उन पर भी कार्रवाई...


Last Updated:

Bharat Tiwari Encounter Prashant Kishor: भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद जन आक्रोश को आवाज देने नेताओं का उनके परिजनों से मिलने का क्रम जारी है. इसी कड़ी में भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है. बता दें कि प्रशांत किशोर के इस दौरे के बाद भरत तिवारी मामला एक बार फिर बिहार की राजनीति के केंद्र में आ गया है.

भरत तिवारी के घर पहुंचे प्रशांत किशोर बोले-  "उन पर भी कार्रवाई हो जो..." Zoom

बिलौटी गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, भरत तिवारी मामले में सरकार पर उठाए बड़े सवाल

आरा. भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. एक ओर न्याय की मांग को लेकर महापंचायत, धरना और जनसमर्थन का दायरा बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर राजनीतिक दलों के नेताओं का बिलौटी गांव पहुंचने का सिलसिला भी जारी है. इसी कड़ी में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भरत तिवारी के परिजनों से मिलने शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे और घटना को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला.  इस दौरान उन्होंने परिवार का पक्ष सुना और घटना को लेकर बिहार सरकार तथा प्रशासन पर तीखा हमला बोला. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि मामले में अब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है और पूरा घटनाक्रम कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

परिजनों से मिलकर सुनी पूरी घटना

बता दें कि बिलौटी गांव पहुंचने पर प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी की मां आशा देवी समेत अन्य परिजनों से मुलाकात की. परिवार ने उन्हें घटना से जुड़ी जानकारी दी और पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए. भरत तिवारी की मां ने कहा कि उनके बेटे की मौत के लिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रशांत किशोर ने सरकार पर साधा निशाना

परिजनों से मुलाकात के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से इस पूरे मामले को अंजाम दिया गया और बाद में घटनाक्रम सामने आया, उससे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी जवाबदेही तय नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

पीके बोले- उनपर भी कार्रवाई हो जो…

प्रशांत किशोर ने कहा, “हम उनकी मां भाभी और बहन की ओर से मांग कर रहे हैं कि न्याय का मतलब है जिन लोगों ने हत्या को अंजाम दिया है उसके साथ-साथ उन लोगों की भी जांच हो जिनके कहने पर हत्या को अंजाम दिया गया है. जिन्होंने वो परिस्थिति बनाई, वो पागल नहीं था आपने व्यवस्था और अफसरों ने उसे उस मानसिक दशा में पहुंचा दिया था जहां उसे ये समझ नहीं आ रहा था कि कैसे इनसे डील करें.”

‘न्याय की मांग कर रहा है परिवार’

प्रशांत किशोर ने कहा कि भरत तिवारी की मां लगातार न्याय की मांग कर रही हैं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई चाहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार की आवाज को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

मामले में पहले ही दर्ज हो चुका है केस

बता दें कि भरत तिवारी की मौत के बाद परिजनों के आवेदन पर शाहपुर थाने में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. वहीं सरकार की ओर से गांव के लोगों और परिजनों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का निर्देश भी दिया गया है. इसके बावजूद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है.

बढ़ता जा रहा है राजनीतिक और सामाजिक दबाव

भरत तिवारी मामले में पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रशांत किशोर का दौरा भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मामले को लेकर न्यायिक कार्रवाई और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग लगातार तेज होती जा रही है.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top