अगर आप पार्लर में बॉडी पॉलिश कराने पर हजारों रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो घर में मौजूद कॉफी से भी चमकदार त्वचा पा सकते हैं. कॉफी की मदद से घर पर ही आसान तरीके से फेस और बॉडी पॉलिश की जा सकती है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा कॉफी पाउडर लें. इसमें नारियल तेल, एलोवेरा जेल और थोड़ा सा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को हाथ, पैर या शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. बेहतर परिणाम के लिए इस पेस्ट से करीब 10 मिनट तक मसाज करें और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से धो लें. नियमित रूप से सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की चमक बढ़ने लगेगी है. इससे टैनिंग भी धीरे-धीरे कम होने लगती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
