भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग में श्रमिकों से एकजुट होकर आंदोलन तेज...




संयुक्त मोर्चा की पिट मीटिंग में विभिन्न यूनियन के सदस्य। भास्कर न्यूज । कथारा/खेतको जारंगडीह खुली खदान परिसर में मंगलवार को श्रमिक संगठन सीटू, यूसीडब्ल्यूयू और सीएमडब्ल्यूयू समेत संयुक्त मोर्चा की ओर से चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के विरोध में आगामी एक जुलाई को मांग दिवस मनाने की तैयारी को लेकर पिट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमलेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन मो. निजाम अंसारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर चार श्रम संहिताएं लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे कोयला मजदूरों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यदि चार श्रम संहिताएं लागू होती हैं तो जेबीसीसीआई का गठन नहीं हो सकेगा। इसकी जगह वर्कर्स कमेटी का गठन होगा, जहां वेतन वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं होगी, बल्कि अन्य नीतिगत मामलों पर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में मजदूरों और प्रबंधन के बीच समझौता वार्ता की व्यवस्था है, लेकिन नए श्रम कोड लागू होने के बाद यह व्यवस्था कमजोर पड़ सकती है। इससे मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा और अधिकारों पर भी असर पड़ेगा। श्याम बिहारी सिंह दिनकर ने कहा कि इन निर्णयों के खिलाफ कोयला मजदूरों को एक मंच पर आकर संघर्ष करने की जरूरत है। यदि मजदूर एकजुट नहीं हुए तो केंद्र सरकार इन नियमों को लागू कर देगी। उन्होंने बताया कि संयुक्त मोर्चा ने निर्णय लिया है कि एक जुलाई को मांग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान कोल इंडिया के विभिन्न महाप्रबंधक कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top