भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में युवक की पीटकर हत्या:प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप,...




चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में एक युवक की प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव बघमारी गांव स्थित उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी बात पर महिला के परिजनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की थी। इस पिटाई के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के हूटरु टोला, बाघमारी निवासी अजय गंझू (पिता- स्व. करम गंझू) के रूप में हुई है। अजय पेशे से राजमिस्त्री था और अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान उसका गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। कई बार आपसी बैठक और पंचायत भी बुलाई गई थी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, इस मामले को लेकर पूर्व में कई बार आपसी बैठक और पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें अजय को समझाकर आगे से ऐसी गलती न करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा था। मृतक के चचेरा बड़े भाई सुदेश्वर गंझू ने बताया कि मंगलवार की रात महिला के घरवालों ने मेरे भाई को पकड़ लिया और जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा। आधी रात को वे लोग उसे अधमरा कर घर छोड़ गए, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हम इंसाफ चाहते हैं। पानी पीकर सोया और फिर नहीं उठा मृतक के भाई के अनुसार, बीती रात करीब 1:30 बजे छह की संख्या में लोग अजय को अधमरी हालत में उसके घर छोड़ने आए थे। इनमें से दो लोग गोपाल गंझू और कैलाश गंझू थे। घर आने के बाद अजय ने अपनी पत्नी से पानी मांगा, पानी पीकर वह सोया और फिर नहीं उठा। सुबह जब परिजनों ने देखा तो अजय के नाक-मुंह में खून के धब्बे लगे थे और पीठ पर बेरहमी से की गई पिटाई के काले निशान साफ दिखाई दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही लावालौंग थाने के कार्यकारी प्रभारी वाजिद अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर वाजिद अंसारी का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top