अगर रोज-रोज फेस पैक बनाने का समय नहीं मिलता, तो फ्रूट आइस क्यूब फेस पैक एक आसान विकल्प हो सकता है. इसे बनाना भी बेहद आसान है. फ्रूट आइस क्यूब फेस पैक बनाने के लिए पपीता और कीवी को मैश कर लें. इसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा चावल का आटा मिलाकर पेस्ट तैयार करें.अब इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा दें. शाम को एक क्यूब निकालकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें और 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धो लें. पपीता और कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. शहद त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है. वहीं ठंडा आइस क्यूब चेहरे को ताजगी देने का काम करता है.यह आपकी स्किन को टोन और टाइट करने का काम भी करता है. ऐसा अगर आप 30 दिन लगातार करते हैं. तो यकीन मानिये, जिद्दी से जिद्दी दाग और टैनिंग चेहरे से खत्म हो जाएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
