गर्मियों में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में झारखंड के गांवों में बनने वाली पारंपरिक ‘जीरा वाला कद्दू’ सब्जी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. कम मसालों में तैयार होने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट के लिए भी हल्की मानी जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च व तेजपत्ता डालें. इसके बाद कद्दू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें। कद्दू में पर्याप्त पानी होता है, इसलिए अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. कड़ाही को ढककर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब कद्दू नरम हो जाए और पानी सूखने लगे, तो स्वादिष्ट जीरा वाला कद्दू तैयार है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
