बेटी के लिए पिता बना हैवान! दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली वारदात को दिया अंजाम, VIDEO वायरल
गुजरात के अरवल्ली जिले के धनसुरा क्षेत्र में एक पिता अपने शादीशुदा 19 वर्षीय बेटी के लिए हैवान बन गया. पिता ने कुछ लोगों के साथ दिनदहाड़े ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिसे देखने के बाद किसी का भी दिल दहल जाए. बताया जा रहा है कि वड़ागाम गांव में रहने वाली एक 19 वर्षीय विवाहित युवती ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से वह अपने पति के साथ रह रही थी. वारदात वाले दिन वह पड़ोस की दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए आई थी. इसी बीच एक काले रंग की कार आई और उसमें सवार चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. गनीमत रही कि पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी मदद से अपहरणकर्ताओं की पहचान की जा सकी. धनसुरा पुलिस युवती के पिता सहित चार अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
