अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को तुरंत ऊर्जा भी दे, तो नमकीन साबूदाना खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. खास बात ये है कि यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है. इस बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को धोकर करीब 30 मिनट तक पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर अलग रख दें. वहीं प्याज, टमाटर, लहसुन और उबले आलू को बारीक काट लें. अब कड़ाही में तेल गर्म कर उबले आलू को हल्का सुनहरा तल लें. फिर उसी तेल में लहसुन, प्याज, करी पत्ता और लाल मिर्च भूनें. इसके बाद टमाटर, नमक, हल्दी और काली मिर्च डालकर मसाला तैयार करें. अब साबूदाना डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए पकाएं. जब दाने पारदर्शी दिखने लगें, तो खिचड़ी तैयार है. तैयार खिचड़ी को हरी धनिया, नींबू के रस और भुनी मूंगफली के साथ परोस सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
