![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो हेल्पिंग हैंड्स चास-बोकारो इकाई एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को काशीझरिया स्थित आभा सेवा सदन में निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांग बच्चों एवं जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कैलिपर (कृत्रिम सहायक उपकरण) उपलब्ध कराए गए। समाजसेवी गोपाल मुरारका ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से वर्ष 2023 से 2026 के बीच अब तक कुल 652 जरूरतमंद दिव्यांगों को कैलिपर उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा चुका है। संस्था के प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Source link