भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला : डीसी



बोकारो | विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत मंगलवार को दूसरे दिन की प्रथम पाली में बोकारो विधानसभा क्षेत्र और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के चास प्रखंड में कार्यरत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांढा तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता चास उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top