![]()
गुमला में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू गांव में बुधवार को हुई। महिला का पिछले करीब आठ माह से मानसिक बीमारी का इलाज कांके में चल रहा था। मृतकों में परदेशनी कुमारी (27), उनका पुत्र अंश उरांव (5) तथा पुत्री आशमानी कुमारी (4) शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के पति जगन्नाथ उरांव ने बताया कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर के पास कुएं के पास नहाने के लिए गई थी। मां और बहन ने तलाश की शुरू दोपहर होने के कारण आसपास कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक पत्नी और बच्चों के घर नहीं लौटने पर मां गुनिया देवी और बहन संतोषी कुमारी ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जगन्नाथ उरांव ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में एक कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रस्सी और झागर के सहारे कुएं की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सबसे पहले अंश उरांव का शव दिखाई दिया। इसके बाद बारी-बारी से महिला और दोनों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना के एसआई आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
Source link