बोकारो | बोकारो जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आगामी जूनियर झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 28 जून (रविवार) को सुबह 8:30 बजे सेक्टर-12/सी स्थित खो-खो ग्राउंड (थाना ग्राउंड) में आयोजित होगा। संघ के सचिव सुनीत कुमार मल्लिक ने बताया कि चयन प्रशिक्षण शिविर में चयनित खिलाड़ी 3 से 5 जुलाई तक खूंटी में आयोजित होने वाली जूनियर झारखंड स्टेट जूनियर (बालक) खो-खो चैंपियनशिप में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में 31 दिसंबर 2025 तक 18 वर्ष से कम आयु के बालक भाग ले सकते हैं।
Source link