भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रोटीन का पावरहाउस है यह देसी चाट, अंकुरित मूंग से मिनटों में...


X

title=

प्रोटीन का पावरहाउस है यह देसी चाट, अंकुरित मूंग से मिनटों में बनाएं ये स्नैक

 

arw img

स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल चाहने वालों के लिए अंकुरित हरी मूंग की चाट इन दिनों काफी पसंद की जा रही है. यह चटपटी चाट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रोटीन से भी भरपूर मानी जाती है. इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग को रातभर भिगोकर अंकुरित कर लें. इसके बाद इसमें थोड़ा अंकुरित चना मिलाएं. फिर बारीक कटा खीरा, टमाटर और प्याज डालें. अब स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इमली या खजूर की मीठी चटनी और धनिया-पुदीना की चटनी भी डाल सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद चटपटी और हेल्दी मूंग चाट तैयार हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top