भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

50KM की रफ्तार से हवाएं, वज्रपात! रांची, गुमला… झारखंड के 18 जिलों...


रांची: झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ रही है. आज झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. आज तापमान ज्यादातर जगहों पर 33-41°C के बीच रहने वाला है. रांची, खूंटी, गुमला समेत आज 18 जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं, पलामू में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाली है.

झारखंड के 18 जिलों में बारिश की संभावना

रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी दर्ज होने की संभावना है. इसके अलावा कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है.

झारखंड में मानसून एक्टिव

आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

IMD ने झारखंड के कई जिलों के लिए आज वज्रपात और मेघगर्जन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से संथाल परगना और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों- देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा- में वज्रपात का खतरा अधिक माना जा रहा है. इसके अलावा धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है. वहीं, कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

झारखंड में मानसून हुआ एक्टिव

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मानसून झारखंड के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो चुका है. वहीं, संथाल परगना, कोल्हान, दक्षिणी छोटानागपुर और रांची प्रमंडल के अधिकांश जिलों में मानसूनी गतिविधियां देखी जा रही हैं. लगातार बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हो रही बारिश से मानसून की स्थिति मजबूत बनी हुई है. बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 23-24 जून से झारखंड के कई और जिलों साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, रांची में एक्टिव हो चुका है.

झारखंड के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

झारखंड के इन जिलों में मौसम रहेगा सुहावना

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बादलों और बारिश की वजह से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. इन जिलों में तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

झारखंड में बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश

24 जून को झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, जबकि संथाल परगना और कोल्हान क्षेत्र के कुछ जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हुई. वहीं, बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई स्थानों पर मौसम काफी खुशनुमा बना रहा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top