भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

3 जुलाई से 17 नवंबर तक रद्द रहेंगी 18 ट्रेनें, हर मंगलवार...


Last Updated:

चक्रधरपुर रेल मंडल में आवश्यक विकास कार्य होगा. इसके कारण 3 जुलाई से 17 नवंबर तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान 18 ट्रेनें रद्द रहेंगी. हर मंगलवार और शुक्रवार को ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.

ख़बरें फटाफट

Jharkhand: 3 जुलाई से 17 नवंबर तक रद्द रहेंगी 18 ट्रेनें; देखें लिस्टZoom

AI से तैयार प्रतिकात्मक फोटो

जमशेदपुरः दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत कंशबहाल-धारुआडीही स्टेशनों के बीच अप और डाउन लाइन पर आवश्यक विकास कार्यों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. इस रूट पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है. जो आगामी 3 जुलाई से लेकर 17 नवंबर तक प्रभावी रहेगा.

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार. करीब साढ़े चार महीने तक चलने वाले इस कार्य के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली 9 जोड़ी (कुल 18) यात्री ट्रेनों को प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को रद्द करने की घोषणा की गई है. इसके अतिरिक्त दो ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) और दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग (रूट डायवर्ट) से चलाया जाएगा.

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची:

प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को प्रभावित रहने वाली ट्रेनों के नाम इस प्रकार हैं:

  • बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
  • हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस
  • राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस
  • हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस
  • राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू
  • टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
  • टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
  • हावड़ा-टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
  • राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस

यात्रियों के लिए आवश्यक सलाह
जुलाई से शुरू होकर नवंबर के मध्य तक चलने वाले इस लंबे ब्लॉक के कारण इस रूट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

रेलवे की अपील:
किसी भी परेशानी से बचने के लिए यात्री अपने घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ऐप या रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की लाइव और सही स्थिति अवश्य जांच लें.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top