भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Uddhav Thackeray MVA meeting| Maha Vikas Aghadi| ‘क्या हम सच में एकजुट...


Last Updated:

शि‍वसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाव‍िकास अघाड़ी की बैठक में कई चुभते सवाल क‍िए. उन्‍होंने MVA बैठक शाम‍िल व‍िधायकों और एमएलसी से पूछा क‍ि क्या गठबंधन सच में एकजुट है? इस बैठक में 60 विधायक और 36 एमएलसी शामिल हुए.

'क्या हम सच में एकजुट हैं?' उद्धव ने पूछ दिया चुभने वाला सवाल Zoom

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एमवीए की बैठक में पूछे चुभते सवाल, सांसदों की बगावत से परेशान ठाकरे. (फाइल फोटो)

MVA Meeting and Uddhav Thackeray: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी को मजबूत करने की कोशिशों में लगे हैं. वे महाअघाड़ी से जुड़े विधायकों और नेताओं को सीधे तौर पर एकजुट रहने के लिए समीक्षा बैठकें भी कर रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए महाविकास अघाड़ी की प्रमुख बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्धव ने मौजूद विधायकों और नेताओं से तीखे सवाल पूछे. साथ ही राज्य की स्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया.

एमवीए की मीटिंग में उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘हम कहते हैं कि हम महाविकास अघाड़ी के रूप में एकजुट हैं लेकिन क्या सच में हम एक हैं? अगर हां तो आज से हमें एक साथ काम करना होगा और एकजुट रहना होगा.’

एमवीए की मीटिंग में आख‍िर क्या हुआ?

‘ महाविकास अघाड़ी की बैठक में गठबंधन के सभी टॉप नेताओं ने विधायकों और एमएलसी को एकजुट रहने के लिए कहा. साथ ही आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए कहा. हमें यह कठिन युद्ध साथ रहकर लड़ना है. जो सांसद या नेता हमें छोड़ चुके हैं, अब हमें उनके बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है. एमवीए के नेतृत्व को इसी तरह अक्सर मिलना चाहिए और मुद्दों पर विचार-विमर्श करना चाहिए.’

बैठक में कहा गया कि विधानसभा के अंदर ही नहीं बल्कि इसके बाहर भी महाविकास अघाड़ी के विधायकों और एमएलसीज को अच्छे समन्वय के साथ काम करना चाहिए और एक दूसरे का साथ देना चाहिए.

बता दें कि इस बैठक में एमवीए में शाम‍िल 60 विधायक और 36 एमएलसी मौजूद थे. महाव‍िकास अघाड़ी महाराष्‍ट्र व‍िधानसभा का व‍िपक्षी गठबंधन है, ज‍िसमें श‍िवसेना यानि‍ यूबीटी सहित कांग्रेस और एनसीपी जैसी पार्ट‍ियां शाम‍िल हैं. इस दौरान एमवीए नेतृत्व ने राज्य की वर्तमान स्थिति को लेकर भी विस्तार से चर्चा की और संगठनात्‍मक रूप से आगे बढ़ने के लिए जमीनी स्‍तर पर काम करने पर जोर द‍िया.

गौरतलब है क‍ि हाल ही में श‍िवसेना यान‍ि यूबीटी के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी और यूबीटी पार्टी छोड़ दी. इन सांसदों में संजय जाधव, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल शाम‍िल हैं.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top