भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले तीन साइबर...




भास्कर न्यूज | जामताड़ा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल 3 शातिर साइबर ठगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बुधवार को साइबर थाना में पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार और थाना प्रभारी राजेश मंडल ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। कहा कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव के पश्चिम बांस झाड़ के पास से दो अपराधियों को और ताराबहाल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बरामदे से एक अपराधी को रंगेहाथ ठगी करते हुए दबोच लिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों के नाम समीम अंसारी 24 वर्ष ग्राम सुग्गापहाड़ी, थाना करमाटांड़। कैफ अंसारी 19 वर्ष, ग्राम राजाभीठा, थाना नारायणपुर, मुस्तकीम अंसारी 38 वर्ष ग्राम बरियारपुर, थाना करमाटांड़। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों के ठगी करने के नए और शातिर तरीकों का भी खुलासा किया। अभियुक्त समीम अंसारी और कैफ अंसारी ग्राहकों को झांसा देने के लिए “इजी माय डायल ऐप के माध्यम से “फोन पे” पर ₹1,999 का कैश बैक मिलने का फर्जी मैसेज भेजते थे। जैसे ही कोई ग्राहक उसे “स्वीकार” करता था, पैसे उनके “इजी माय डायल” ऐप में आ जाते थे, जिससे वे गिफ्ट कार्ड खरीदकर कमीशन पर बेच देते थे। वहीं, तीसरा अपराधी मुस्तकीम अंसारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड धारकों को निशाना बनाता था। वह लोगों को फोन कर कहता था कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या नया कार्ड लेना है। इसके बाद झांसे में लेकर वह उनके मोबाइल में एक घातक ईपीक फाइल डाउनलोड करवा देता था, जिसके जरिए वह क्रेडिट कार्ड की सभी गोपनीय जानकारियां चुराकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। अपराधियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 06 मोबाइल फोन और 04 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। बताया कि छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, मो फारुक और कुन्दन कुमार वर्मा शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी को जान दिया। पुराना आपराधिक इतिहास, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 02/22 में पहले से ही वारंटी व आरोप पत्रित है। इन अपराधियों का कार्यक्षेत्र देश के कई राज्य थे, जहां के भोले-भाले लोगों को ये निशाना बनाते थे। इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top