भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नशा मुक्ति रैली से गूंजा, जागरूकता का संदेश




गिरिडीह |सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बजटो के पोषक क्षेत्र में बुधवार को नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने किया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो , स्वस्थ युवा, सशक्त समाज” तथा “नशा मुक्त बने हमारा गांव नारों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में 13 जून से मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्रम में मंगलवार को साइकिल रैली आयोजित की गई थी, जबकि विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, शपथ ग्रहण अन्य गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा लोगों से स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top